Delhi में मां ही बनी बच्ची के लिए डर की वजह, पुलिस ने 6 साल की मासूम को प्रताड़ना से बचाया
Delhi: राजधानी के जीटीबी एन्क्लेव इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 6 साल की मासूम बच्ची को उसकी अपनी मां ही बेरहमी से पीटती थी और गालियां देती थी। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए बच्ची को उस
Delhi: राजधानी के जीटीबी एन्क्लेव इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 6 साल की मासूम बच्ची को उसकी अपनी मां ही बेरहमी से पीटती थी और गालियां देती थी। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए बच्ची को उसकी मां के चंगुल से छुड़ाया और उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
यह पूरा मामला तब खुला जब एक पड़ोसी ने बच्ची के साथ हो रहे दुर्व्यवहार का वीडियो बनाया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। वीडियो में देखा गया कि बच्ची को बिना कपड़ों के पीटकर प्रताड़ित किया जा रहा था। दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक्शन लिया।
पुलिस ने बाल कल्याण समिति (CWC) के साथ मिलकर इस रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। महिला पुलिसकर्मियों और सीडब्ल्यूसी के अधिकारियों की मौजूदगी में बच्ची को बचाया गया। बच्ची को अब चिकित्सा जांच और उचित देखभाल के लिए सीडब्ल्यूसी के हवाले कर दिया गया है।
जांच में सामने आया कि बच्ची की मां मानसिक रूप से बीमार है, जिसकी वजह से वह बच्ची के साथ ऐसा व्यवहार कर रही थी। पुलिस ने महिला को इलाज के लिए इहबास (मानसिक स्वास्थ्य संस्थान) में भर्ती कराया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों को पकड़ना उनका काम है, लेकिन एक बच्ची को उसकी अपनी मां से बचाना उनके लिए एक भावुक अनुभव था।