Delhi Police का बड़ा एक्शन, 48 घंटे में 3500 से ज्यादा लोग हिरासत में, 25 लाख की स्मैक बरामद

Delhi: दिल्ली पुलिस ने शहर में सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर एक बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता अभियान पूरा करने के साथ-साथ अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस दौरान भारी संख्या में लोग

Delhi: दिल्ली पुलिस ने शहर में सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर एक बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता अभियान पूरा करने के साथ-साथ अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस दौरान भारी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया गया और करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तारी हुई है।

सेंट्रल दिल्ली पुलिस ने ‘ऑपरेशन कवच 14.0’ के तहत पिछले 48 घंटों में जबरदस्त छापेमारी की। इस खुफिया कार्रवाई में पुलिस ने 3,511 संदिग्धों को हिरासत में लिया, 337 अपराधियों को गिरफ्तार किया और कुल 106 आपराधिक मामले दर्ज किए।

नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए बाहरी दिल्ली पुलिस की ANS टीम ने एक ड्रग सप्लायर को पकड़ा है। उसके पास से 206 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

इसके अलावा, दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने एक बड़े बैंक फ्रॉड का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया जिसने फर्जी प्रॉपर्टी दस्तावेजों के जरिए अलग-अलग बैंकों से 18 करोड़ रुपये का लोन लिया था।

साथ ही, दिल्ली पुलिस ने ‘नशा मुक्त भारत पखवाड़ा 2026’ का समापन भी किया। पुलिस का कहना है कि वे जन जागरूकता और सख्त कानून के जरिए दिल्ली को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।