Delhi पुलिस के ‘ऑपरेशन चक्र’ में बड़ी कामयाबी, 72 घंटे में 25 वाहन चोर गिरफ्तार, 116 गाड़ियां बरामद
Delhi: दिल्ली पुलिस के पश्चिमी जिले ने वाहन चोरी रोकने के लिए ‘ऑपरेशन चक्र’ चलाया, जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 72 घंटे तक चले इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 25 शातिर चोरों को दबोचा है। इस कार्रवाई
Delhi: दिल्ली पुलिस के पश्चिमी जिले ने वाहन चोरी रोकने के लिए ‘ऑपरेशन चक्र’ चलाया, जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 72 घंटे तक चले इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 25 शातिर चोरों को दबोचा है। इस कार्रवाई से दिल्ली के लोगों को अपनी गाड़ियां चोरी होने के डर से थोड़ी राहत मिली है।
पश्चिमी जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया कि इस पूरे ऑपरेशन में जिले के सभी थानों के साथ एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (AATS), स्पेशल स्टाफ और नारकोटिक्स यूनिट ने मिलकर काम किया। पुलिस ने खुफिया जानकारी और तकनीकी निगरानी का सहारा लिया। साथ ही सड़कों पर नाकाबंदी की गई और संदिग्ध वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने उन जगहों पर भी छापेमारी की जहां चोरी के वाहन खरीदे और बेचे जाते थे।
इस अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 116 चोरी के वाहन बरामद किए हैं, जिससे 116 केस सुलझ गए हैं। बरामद किए गए वाहनों का विवरण इस प्रकार है:
| वाहन का प्रकार | संख्या |
|---|---|
| दोपहिया वाहन | 113 |
| तिपहिया वाहन | 02 |
| चारपहिया वाहन | 01 |
| कुल बरामदगी | 116 |
पुलिस ने यह भी बताया कि बरामद किए गए 116 वाहनों में से 46 वाहन पश्चिमी जिले से चोरी हुए थे, जबकि बाकी 70 वाहन दिल्ली के अन्य जिलों से चोरी किए गए थे। गिरफ्तार किए गए 25 आरोपियों में से कई अपराधी पुराने हैं और पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं।