Delhi Police का फेसबुक और X समेत 4 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नोटिस, PM पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर होगी कार्रवाई

Delhi: दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें और आपत्तिजनक कंटेंट फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। पुलिस ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, X (ट्विटर) और यूट्यूब को नोटिस भेजकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औ

Delhi: दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें और आपत्तिजनक कंटेंट फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। पुलिस ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, X (ट्विटर) और यूट्यूब को नोटिस भेजकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुरक्षा बलों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले हैंडल्स की जानकारी मांगी है। साथ ही, भ्रामक पोस्ट और वीडियो को तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह पूरी कार्रवाई 20 जुलाई को हुए ‘संसद चलो’ मार्च और जंतर मंतर पर हुए CJP विरोध प्रदर्शन के बाद शुरू हुई है। पुलिस के मुताबिक, इन प्रदर्शनों के दौरान कई ऐसे पोस्ट, फोटो और AI से बने डीपफेक वीडियो वायरल हुए, जिनका मकसद देश का माहौल खराब करना और लोगों को गुमराह करना था। सेंट्रल दिल्ली के DCP रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि कई वायरल वीडियो और तस्वीरें पूरी तरह गलत थीं और लोगों को धोखा देने के लिए बनाई गई थीं।

दिल्ली पुलिस ने अब तक 480 ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक किया है, जिनमें से कई पाकिस्तान से संचालित हो रहे थे। ये अकाउंट खास तौर पर युवाओं और छात्रों को निशाना बनाकर अफवाहें फैला रहे थे। पुलिस उन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की भी जांच कर रही है, जिन्होंने केवल लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री और अन्य नेताओं के खिलाफ गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल किया।

पुलिस ने साफ किया है कि अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब गाली देना नहीं है। यह नोटिस BNS और IT एक्ट के तहत भेजे गए हैं। पुलिस ने छात्रों और युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली किसी भी बात पर आंख मूंदकर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही यकीन करें। इस मामले में कई विवादित पोस्ट और वीडियो पहले ही हटाए जा चुके हैं।