Delhi में सुरक्षा सख्त, संसद सत्र और विरोध मार्च के चलते जगह-जगह नाकाबंदी, 5 मेट्रो स्टेशन बंद
Delhi: राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को काफी कड़ा कर दिया गया है। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत और ‘चलो संसद’ विरोध मार्च को देखते हुए साउथ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने पूरे इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया। प
Delhi: राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को काफी कड़ा कर दिया गया है। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत और ‘चलो संसद’ विरोध मार्च को देखते हुए साउथ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने पूरे इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस की टीमें संदिग्ध लोगों और गाड़ियों की बारीकी से जांच कर रही हैं ताकि शहर में शांति बनी रहे।
DCP South Delhi ने जानकारी दी कि सुरक्षा बढ़ाने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिले भर में पिकेट चेकिंग की गई। पुलिसकर्मी पूरी तरह सतर्क रहे और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सक्रिय पुलिसिंग का सहारा लिया गया। इस दौरान सड़कों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।
सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने न्यू दिल्ली जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू की है, जो पहले धारा 144 थी। इस आदेश के तहत पांच या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई है। केवल जंतर मंतर पर पूर्व अनुमति के साथ ही प्रदर्शन की इजाजत है। DCP New Delhi सचिन शर्मा ने साफ किया कि 20 जुलाई 2026 को संसद की ओर किसी भी विरोध मार्च या जुलूस के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है।
यह पूरी सख्ती ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) द्वारा NEET अनियमितताओं के खिलाफ बुलाए गए ‘चलो संसद’ मार्च के कारण की गई है। इस मार्च का नेतृत्व एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक और अभिजीत डिपके कर रहे थे। पुलिस ने चेतावनी दी है कि प्रतिबंधित क्षेत्र की ओर बढ़ने वाले या आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर धारा 223 BNS के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने बड़े पैमाने पर इंतजाम किए हैं। राजीव चौक, जनपथ, पटेल चौक, सेंट्रल सचिवालय और सेवा तीर्थ जैसे पांच प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को अस्थायी रूप से बंद रखा गया। सुरक्षा के लिए 5,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें मल्टी-लेयर बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी और एंटी-सबोटेज चेकिंग शामिल है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नजदीकी अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा गया है।