Delhi: ‘Sansad Chalo’ मार्च में शामिल 989 लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड मिला, हत्या और रेप के आरोपी भी थे मौजूद

Delhi: दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर हुए ‘Sansad Chalo’ मार्च के प्रदर्शनकारियों की जांच में चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, मार्च में शामिल लोगों की स्क्रीनिंग के दौरान 989 ऐसे व्यक्ति मिले जिन

Delhi: दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर हुए ‘Sansad Chalo’ मार्च के प्रदर्शनकारियों की जांच में चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, मार्च में शामिल लोगों की स्क्रीनिंग के दौरान 989 ऐसे व्यक्ति मिले जिनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इनमें हत्या, बलात्कार और लूटपाट जैसे गंभीर अपराधों के आरोपी शामिल हैं। यह पूरी कार्रवाई उस हिंसा के बाद की गई जिसमें कई लोग घायल हुए थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि CCTV फुटेज के जरिए कुल 2,873 लोगों की पहचान की गई, जिनमें से 989 अपराधियों के निकले। जांच में सामने आया कि 101 लोगों पर हत्या के केस दर्ज हैं, जबकि 284 लोग डकैती और लूटपाट के मामलों में शामिल रहे। इसके अलावा 92 लोग यौन शोषण और महिलाओं व बच्चों के खिलाफ अपराधों के आरोपी पाए गए। पुलिस की 20 टीमें इस पूरे मामले की जांच कर रही हैं और व्हाट्सएप ग्रुप, सोशल मीडिया और फेशियल रिकग्निशन रिकॉर्ड्स खंगाले जा रहे हैं।

अपराध का प्रकार आरोपियों की संख्या
हत्या (Murder) 101
लूट और डकैती (Robbery/Dacoity) 284
बलात्कार (Rape) 61
हथियार अधिनियम (Arms Act) 229
छीना-झपटी (Snatching) 135
किडनैपिंग (Kidnapping) 19
NDPS एक्ट 67

इस हिंसा के दौरान 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी और 60 से अधिक प्रदर्शनकारी घायल हुए थे। दिल्ली पुलिस ने इस मार्च को अवैध बताया क्योंकि CJP के पास केवल एक दिन के प्रदर्शन की अनुमति थी और संसद की ओर मार्च करने के लिए कोई लिखित मंजूरी नहीं ली गई थी। पुलिस ने इस मामले में अब तक 10 FIR दर्ज की हैं, जिसमें हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप भी शामिल हैं।

दूसरी तरफ, Cockroach Janta Party (CJP) के प्रवक्ता आशुतोष रंका ने इन दावों पर आपत्ति जताई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR वापस नहीं ली गई, तो वे फिर से विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। रंका का आरोप है कि सरकार ने पुलिस कार्रवाई न करने का वादा किया था, लेकिन बिहार और बंगाल में छात्रों की गिरफ्तारी से उस समझौते का उल्लंघन हुआ है। फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और जंतर मंतर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।