Delhi में पुलिस मुठभेड़ में फायरिंग और रंगदारी का मुख्य आरोपी घायल, पवन पहलवान गिरफ्तार

Delhi: दिल्ली के पहाड़गंज और नबी करीम इलाकों में दहशत फैलाने वाले एक बड़े अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है। सोमवार देर रात सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस और बदमाशों के बीच हुई इस फायरिंग में मुख्य आरोपी पवन पहलव

Delhi: दिल्ली के पहाड़गंज और नबी करीम इलाकों में दहशत फैलाने वाले एक बड़े अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है। सोमवार देर रात सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस और बदमाशों के बीच हुई इस फायरिंग में मुख्य आरोपी पवन पहलवान गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुँचाया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पवन पहलवान इलाके के व्यापारियों से रंगदारी वसूलने और फायरिंग की घटनाओं का मुख्य आरोपी था। पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी किसी खास जगह पर मौजूद है। जब पुलिस की टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो उसने पुलिस पार्टी पर हमला करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। अपनी जान बचाने और आरोपी को काबू करने के लिए पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें पवन पहलवान को गोली लगी।

पुलिस ने बताया कि पवन पहलवान का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह पहले भी कई मामलों में शामिल था। वह स्थानीय व्यापारियों को डरा-धमकाकर उनसे पैसे वसूलता था, जिससे इलाके के बिजनेस समुदाय में काफी डर का माहौल बना हुआ था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।