Delhi: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने कुख्यात अपराधी सुनील उर्फ शेट्टी उर्फ देवा को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के समय आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की
Delhi: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने कुख्यात अपराधी सुनील उर्फ शेट्टी उर्फ देवा को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के समय आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की थी, जिसके जवाब में पुलिस की गोली उसके बाएं पैर में लगी।
कैसे हुई सुनील उर्फ शेट्टी की गिरफ्तारी?
पुलिस को गुप्त खबर मिली थी कि आरोपी सुनील काया माया अस्पताल के पास स्थित DDA पार्क में आने वाला है। एसीपी बदरपुर आकाश अग्रवाल की निगरानी में पुल प्रह्लादपुर थाने की टीम ने वहां जाल बिछाया। जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने गोली चलाई जिससे वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया।
अपराधी का रिकॉर्ड और बरामद सामान
गिरफ्तार आरोपी सुनील उर्फ शेट्टी उर्फ देवा की उम्र 50 साल है और वह गोविंदपुरी थाने का एक्टिव बीसी (Bad Character) है। उसका आपराधिक इतिहास साल 1999 से रहा है। उसके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, कारतूस और एक चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया है।
कितने केस दर्ज हैं आरोपी के खिलाफ?
सुनील के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में कुल 16 केस दर्ज हैं। इनमें से 7 मामलों में उसे पहले ही दोषी ठहराया जा चुका है। वह पुल प्रह्लादपुर थाने में दर्ज लूट और गैर इरादतन हत्या के प्रयास के मामले में भी लंबे समय से वांछित था।
Frequently Asked Questions (FAQs)
मुठभेड़ कहां और कब हुई?
यह मुठभेड़ मंगलवार रात करीब 10 बजे दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर इलाके में काया माया अस्पताल के पास स्थित DDA पार्क में हुई।
आरोपी सुनील उर्फ शेट्टी का आपराधिक रिकॉर्ड क्या है?
आरोपी का रिकॉर्ड 1999 से है और उसके खिलाफ हत्या, लूट व आर्म्स एक्ट जैसे कुल 16 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 7 में वह दोषी पाया गया है।