Delhi में पुलिस मुठभेड़, Himanshu Bhau गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

Delhi: रोहिणी क्राइम ब्रांच ने बुधवार देर रात शाहबाद डेयरी इलाके में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध शूटरों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें जवाबी फायरिंग के बाद उन्हें दबोच

Delhi: रोहिणी क्राइम ब्रांच ने बुधवार देर रात शाहबाद डेयरी इलाके में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध शूटरों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें जवाबी फायरिंग के बाद उन्हें दबोचा गया। पकड़े गए आरोपियों में से एक हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीम सेक्टर-29, रोहिणी के पास गश्त कर रही थी, तभी खेड़ा खुर्द की तरफ से आ रहे एक स्कूटर सवार जोड़े को रोका गया। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान दोनों आरोपियों को काबू कर लिया गया और उनकी तलाशी लेने पर दो पिस्टल बरामद हुईं। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

शुरुआती जांच में पता चला है कि ये दोनों शूटर पूथ खुर्द में हुए जोगिंदर डाबास के हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में शामिल थे। पुलिस का कहना है कि हिमांशु भाऊ गैंग के करीबियों, विक्की हाड़ला और डाकू कुलसी ने इन शूटरों को शहर के दो-तीन अलग-अलग ठिकानों पर फायरिंग करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क का पता लगाया जा सके।