Delhi: राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी और तपती दोपहर के बीच Delhi Police ने लोगों के लिए एक खास पहल शुरू की है। पुलिसकर्मी सड़कों पर मौजूद राहगीरों और जरूरतमंदों को ठंडा पानी और शरबत पिला रहे हैं। इस कदम का मकसद चिलचिलाती
Delhi: राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी और तपती दोपहर के बीच Delhi Police ने लोगों के लिए एक खास पहल शुरू की है। पुलिसकर्मी सड़कों पर मौजूद राहगीरों और जरूरतमंदों को ठंडा पानी और शरबत पिला रहे हैं। इस कदम का मकसद चिलचिलाती धूप में लोगों को राहत पहुंचाना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है।
Delhi Police ने क्यों शुरू की यह पहल
Delhi Police ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर जानकारी साझा की कि वर्दी का काम सिर्फ सुरक्षा देना ही नहीं होता। कभी-कभी एक ठंडा घूंट लोगों को सुकून और राहत भी देता है। इसी सोच के साथ पुलिसकर्मियों ने तपती दोपहर में लोगों की मदद करने का फैसला किया। इस अभियान को #DPCares हैशटैग के साथ चलाया जा रहा है।
किसे मिल रही है यह राहत
सड़कों पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी उन लोगों को ठंडा पानी और शरबत दे रहे हैं जो गर्मी से बेहाल नजर आ रहे हैं। इस पहल की जानकारी @DelhiPolice और @dtptraffic के जरिए साझा की गई है। इस पूरे अभियान में Lieutenant Governor of Delhi (@LtGovDelhi) को भी टैग किया गया है ताकि इस मानवीय प्रयास की जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुंचे।