Delhi Police ने नष्ट की 897 करोड़ रुपये की ड्रग्स, 2027 तक नशामुक्त राजधानी बनाने का लक्ष्य
Delhi: दिल्ली पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी बड़ी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए 10वें मेगा ड्रग डिस्ट्रक्शन इवेंट का आयोजन किया। इस अभियान के तहत करीब 897 करोड़ रुपये मूल्य की 1,452 किलोग्राम नशीले पदार्थों को वैज्ञानिक तरीके स
Delhi: दिल्ली पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी बड़ी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए 10वें मेगा ड्रग डिस्ट्रक्शन इवेंट का आयोजन किया। इस अभियान के तहत करीब 897 करोड़ रुपये मूल्य की 1,452 किलोग्राम नशीले पदार्थों को वैज्ञानिक तरीके से नष्ट कर दिया गया। यह पूरी प्रक्रिया उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू के मार्गदर्शन में पूरी हुई।
इस इवेंट का नेतृत्व स्पेशल सीपी (क्राइम) एच.जी. ढालिवाल ने किया। दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि नशे के कारोबार के प्रति उनकी नीति ‘जीरो टॉलरेंस’ की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत को ‘ड्रग-फ्री’ बनाने के राष्ट्रीय लक्ष्य के बाद से दिल्ली पुलिस ने अब तक कुल 49,663 किलोग्राम से ज्यादा नशीले पदार्थ नष्ट किए हैं। इन नष्ट किए गए ड्रग्स की कुल कीमत लगभग 14,799 करोड़ रुपये बताई गई है।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि वे 2027 तक दिल्ली को पूरी तरह नशामुक्त बनाने के मिशन #DrugFreeDelhi2027 पर काम कर रहे हैं। इसके लिए सख्त कानून लागू करने और लगातार एंटी-नारकोटिक्स ऑपरेशन चलाने के साथ-साथ आम जनता की मदद भी ली जा रही है। लोग नशे से जुड़ी जानकारी देने के लिए MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 का इस्तेमाल कर सकते हैं।