Delhi Police की नई मुहिम, घर और पर्सनल डेटा सुरक्षित रखने की अपील; अपराध कम करने के लिए जारी की गाइडलाइन

Delhi: राजधानी दिल्ली को और सुरक्षित बनाने के लिए दिल्ली पुलिस ने आम जनता से हाथ मिलाने की अपील की है। DCP South Delhi ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को सतर्क रहने और अपने घर के साथ-साथ पर्सनल डेटा को सुरक्षित रखने की सलाह

Delhi: राजधानी दिल्ली को और सुरक्षित बनाने के लिए दिल्ली पुलिस ने आम जनता से हाथ मिलाने की अपील की है। DCP South Delhi ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को सतर्क रहने और अपने घर के साथ-साथ पर्सनल डेटा को सुरक्षित रखने की सलाह दी है। पुलिस का कहना है कि अगर नागरिक जागरूक रहेंगे और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देंगे, तो अपराधों को रोकने में बड़ी मदद मिलेगी।

पुलिस कमिश्नर श्री Satish Golchha ने हाल ही में बताया कि तकनीक और बेहतर प्लानिंग की वजह से शहर में अपराधों में कमी आई है। आंकड़ों के मुताबिक, जघन्य अपराधों में 8% और Bharatiya Nyaya Sanhita के तहत दर्ज मामलों में 12% की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, गाड़ियों की चोरी में 21% और अन्य ऑनलाइन चोरी के मामलों में 15% की कमी आई है, जो पिछले दस सालों का सबसे निचला स्तर है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में भी करीब 17% की कमी आई है और इनका डिटेक्शन रेट 98% रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए दिल्ली पुलिस अब SMART पुलिसिंग मॉडल पर काम कर रही है। इसके तहत AI की मदद से अपराध वाले इलाकों की मैपिंग की जाएगी और CCTV, फेशियल रिकग्निशन और ड्रोन के जरिए निगरानी बढ़ाई जाएगी। साथ ही, Safe City Project के तहत शहर में 10,000 AI कैमरे लगाए जाएंगे, जो किसी भी आपात स्थिति में सीधे पुलिस कंट्रोल रूम को अलर्ट भेजेंगे।

साइबर अपराधों से बचने के लिए DCP Cyber Crime हेमंत तिवारी ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे अपने पर्सनल और पब्लिक कामों के लिए अलग-अलग फोन नंबर का इस्तेमाल करें। पुलिस ने जुलाई महीने को Child Safety Awareness Month के रूप में मनाया है, जिसके तहत शिक्षकों को साइबर सुरक्षा और Pocso Act जैसी जरूरी ट्रेनिंग दी जा रही है। सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस ने 55 नई PCR वैन, 156 मोटरसाइकिल और 125 स्पीड डिटेक्शन कैमरे भी तैनात किए हैं।