Delhi में 20 लाख के रत्नों की चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, E-rickshaw बरामद

Delhi: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने रत्नों की एक बड़ी चोरी की गुत्थी सुलझा ली है। DBG रोड पुलिस स्टेशन की टीम ने करीब 20 से 22 लाख रुपये के कीमती रत्नों की चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया ह

Delhi: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने रत्नों की एक बड़ी चोरी की गुत्थी सुलझा ली है। DBG रोड पुलिस स्टेशन की टीम ने करीब 20 से 22 लाख रुपये के कीमती रत्नों की चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा भी अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक यह एक ब्लाइंड केस था, जिसे सुलझाने के लिए काफी मेहनत की गई। टीम ने इलाके के CCTV कैमरों की बारीकी से जांच की और टेक्निकल सर्विलांस का सहारा लिया। साथ ही गुप्त सूचनाओं के आधार पर छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस ने चोरी हुए रत्नों का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा बरामद कर लिया है।