Delhi में बच्चों को सुरक्षित बनाने की पहल, North-West जिला पुलिस सिखा रही Good Touch और Bad Touch का अंतर

Delhi: बच्चों को सुरक्षित माहौल देने के लिए दिल्ली पुलिस ने एक खास अभियान शुरू किया है। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस द्वारा ‘बाल सुरक्षा माह’ मनाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों और विद्यार्थियों को अपनी स

Delhi: बच्चों को सुरक्षित माहौल देने के लिए दिल्ली पुलिस ने एक खास अभियान शुरू किया है। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस द्वारा ‘बाल सुरक्षा माह’ मनाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों और विद्यार्थियों को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। इस मुहिम के जरिए बच्चों को यह सिखाया जा रहा है कि वे अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी कैसे लें।

इस अभियान के तहत स्कूलों और अन्य केंद्रों पर जाकर बच्चों को Good Touch और Bad Touch के बीच का अंतर समझाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को व्यक्तिगत सुरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ाने के तरीके बताए जा रहे हैं। साथ ही, उन्हें यह भी सिखाया जा रहा है कि अगर उनके साथ कोई अनुचित व्यवहार होता है, तो उसकी पहचान कैसे करें और इसकी रिपोर्ट कहां और कैसे करें।

बच्चों को सशक्त बनाने के लिए पुलिस ने “NO, GO, TELL” नियम की जानकारी दी है। इस नियम के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति उन्हें असहज महसूस कराए, तो वे पहले उसे ‘ना’ कहें, वहां से तुरंत दूर जाएं और फिर इस बात की जानकारी अपने माता-पिता या किसी भरोसेमंद बड़े व्यक्ति को दें।

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस का लक्ष्य एक ऐसा सुरक्षित वातावरण तैयार करना है, जहां हर बच्चा बिना किसी डर के अपनी पढ़ाई पूरी कर सके और अपने सपनों को साकार कर सके। इस पहल की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए भी साझा की गई है ताकि ज्यादा से ज्यादा अभिभावक और बच्चे इससे जुड़ सकें।