Delhi में CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस का बड़ा फैसला, सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Delhi: राजधानी दिल्ली में NEET-UG पेपर लीक विवाद को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच दिल्ली पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय ने सभी रैंक के पुलिसकर्मियों की नियमित छुट्टियां

Delhi: राजधानी दिल्ली में NEET-UG पेपर लीक विवाद को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच दिल्ली पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय ने सभी रैंक के पुलिसकर्मियों की नियमित छुट्टियां रद्द कर दी हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है ताकि शहर में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहे।

कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में लोग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस तनाव को देखते हुए पुलिस ने आकस्मिक अवकाश (Casual Leave) और अर्जित अवकाश (Earned Leave) समेत सभी तरह की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। अब केवल गंभीर आपातकालीन स्थिति में ही सक्षम अधिकारी की मंजूरी के बाद छुट्टी मिल पाएगी। साथ ही, किसी भी पुलिसकर्मी को पुलिस कमिश्नर की अनुमति के बिना किसी ट्रेनिंग या कोर्स में जाने की इजाजत नहीं होगी।

इस पूरे मामले को लेकर सरकार और CJP के बीच बातचीत का दूसरा दौर भी हुआ है। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और पीएमओ के राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने CJP के प्रतिनिधियों सौरभ दास और आशुतोष रंका से मुलाकात की। CJP ने अपनी तीन मुख्य मांगें रखी हैं, जिनमें सोनम वांगचुक की बिना शर्त रिहाई, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा शामिल है।

सरकार ने मुआवजे और छात्रों पर दर्ज केस वापस लेने की मांग पर सकारात्मक संकेत दिए हैं, लेकिन शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के मुद्दे पर समय मांगा है। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर चल रही कुछ अफवाहों का खंडन भी किया है। पुलिस ने साफ किया कि जंतर मंतर प्रदर्शन के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी के बच्चे को खोने की खबर गलत है। साथ ही, पुलिस ने पाकिस्तान से संचालित हो रहे 480 ऐसे सोशल मीडिया हैंडल को ब्लॉक किया है जो इस विरोध प्रदर्शन को लेकर गलत खबरें फैला रहे थे।