Delhi में क्रिकेट सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, CA समेत 5 गिरफ्तार; भारत-इंग्लैंड मैच पर लगा रहे थे दांव

Delhi: पश्चिमी दिल्ली की कीर्ति नगर थाना पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी करने वाले एक बड़े गिरोह को पकड़ा है। इस रैकेट में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) भी शामिल था। पुलिस ने इस मामले में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया ह

Delhi: पश्चिमी दिल्ली की कीर्ति नगर थाना पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी करने वाले एक बड़े गिरोह को पकड़ा है। इस रैकेट में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) भी शामिल था। पुलिस ने इस मामले में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जो भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवा रहे थे।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जिला) हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया कि उन्हें इलाके में ऑनलाइन सट्टेबाजी के धंधे की जानकारी मिली थी। इसके बाद थाना प्रभारी महावीर सिंह के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई, जिसने छापेमारी कर आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस अब इस नेटवर्क के मुख्य सरगना और पैसों के लेनदेन के तरीकों की जांच कर रही है। पकड़े गए लोगों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच भी कराई जा रही है ताकि पूरे गिरोह का पता लगाया जा सके।

पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम जतिन टंडन, योगेश गोयल (CA), अनमोल, शिखर अग्रवाल और मोहित ढींगरा हैं। पुलिस के मुताबिक शिखर अग्रवाल इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ दिल्ली सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 1955 की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बरामद सामान संख्या/विवरण
मोबाइल फोन 28
लैपटॉप 2
ऑडियो रिकॉर्डर 2
नोटबुक (लेनदेन रिकॉर्ड) 3
इंटरनेट राउटर 1
पोर्टेबल वाई-फाई राउटर 1
अन्य हेडफोन और चार्जर

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह रैकेट कब से चल रहा था और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि अवैध कमाई के पैसे कहां भेजे गए, इसकी पूरी जानकारी मिल सके।