Delhi में फर्जी MCD अधिकारी बनकर गाड़ियां चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार
Delhi: राजधानी की मध्य जिला पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह को पकड़ा है जो लोगों की पुरानी गाड़ियां चोरी करने के लिए सरकारी आदेशों का सहारा ले रहा था। यह गिरोह खुद को MCD का अधिकारी बताकर सड़कों पर खड़ी पुरानी दोपहिया गाड़िय
Delhi: राजधानी की मध्य जिला पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह को पकड़ा है जो लोगों की पुरानी गाड़ियां चोरी करने के लिए सरकारी आदेशों का सहारा ले रहा था। यह गिरोह खुद को MCD का अधिकारी बताकर सड़कों पर खड़ी पुरानी दोपहिया गाड़ियों पर फर्जी रिमूवल ऑर्डर चिपका देता था और फिर उन्हें अवैध रूप से उठा ले जाता था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक यह गिरोह खास तौर पर एंड-ऑफ-लाइफ (ELV) यानी बहुत पुरानी दोपहिया गाड़ियों को निशाना बनाता था। आरोपी फर्जी MCD रिमूवल ऑर्डर तैयार करते थे और उन्हें गाड़ियों पर चस्पा कर देते थे ताकि किसी को शक न हो कि गाड़ी चोरी हो रही है। लोग यह सोचकर चुप रहते थे कि प्रशासन ने गाड़ी हटा ली है।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की एक स्कूटी और अन्य चोरी की गाड़ियों के खोले गए पुर्जे बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने 5 फर्जी रिमूवल ऑर्डर और एक खाली फर्जी रिमूवल ऑर्डर बुकलेट भी जब्त की है जिससे पता चलता है कि यह काम बड़े स्तर पर किया जा रहा था।