Delhi में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 11 चोरी की बाइक बरामद, 2 गिरफ्तार

Delhi: दिल्ली पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चोरी की 11 मोटरसाइकिलें और वारदात में इस्तेमाल होने वाल

Delhi: दिल्ली पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चोरी की 11 मोटरसाइकिलें और वारदात में इस्तेमाल होने वाला एक ऑटो-रिक्शा बरामद हुआ है। इस कार्रवाई से राजधानी में सक्रिय वाहन चोरों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

इस पूरे मामले की शुरुआत 15-16 जुलाई की रात को हुई थी, जब छतरपुर पहाड़ी इलाके से बॉबी खान नाम के व्यक्ति की बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। महरौली थाना पुलिस ने इस शिकायत की जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के वैज्ञानिक विश्लेषण और तकनीकी निगरानी की मदद ली। फील्ड स्टाफ से मिली सटीक जानकारी के बाद पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दिल्ली के महरौली निवासी सरफराज और उत्तर प्रदेश के अमेठी निवासी राहुल केशरवानी के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे देर रात आवासीय कॉलोनियों और सार्वजनिक जगहों पर खड़ी मोटरसाइकिलों और स्कूटियों को निशाना बनाते थे। चोरी करने के बाद वे वाहनों को सुनसान जगहों पर छिपा देते थे और उनकी पहचान बदलकर उन्हें बेच देते थे।

पुलिस के मुताबिक, इन दोनों की गिरफ्तारी से दिल्ली के अलग-अलग थानों में दर्ज वाहन चोरी के 11 मामलों का खुलासा हुआ है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी के वाहन खरीदने वालों की तलाश कर रही है।