Delhi Police ने 480 पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट किए ब्लॉक, छात्रों को भड़काने की थी कोशिश
Delhi: दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वाले 480 से ज्यादा पाकिस्तानी अकाउंट्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इन अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया है ताकि लोगों और खासकर छात्रों को गलत जानकारी देकर उक
Delhi: दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वाले 480 से ज्यादा पाकिस्तानी अकाउंट्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इन अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया है ताकि लोगों और खासकर छात्रों को गलत जानकारी देकर उकसाया न जा सके। यह पूरी कार्रवाई 23 और 24 जुलाई 2026 के दौरान की गई।
डीसीपी सुमित झा ने बताया कि ये अकाउंट्स पहले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समय भी एक्टिव थे। अब इनका मकसद NEET पेपर लीक से जुड़े ‘कॉकक्रोच जनता पार्टी (CJP) प्रोटेस्ट’ के दौरान छात्रों का ध्यान भटकाना और माहौल खराब करना था। पुलिस ने साफ किया है कि ये हैंडल फर्जी पोस्ट और एडिट किए हुए वीडियो शेयर कर रहे थे।
इस मामले में सुरक्षा को देखते हुए जंतर-मंतर के पास 23 जुलाई की आधी रात तक मोबाइल इंटरनेट बंद रखने का आदेश दिया गया था। यह फैसला टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट 2023 और 2024 के नियमों के तहत केंद्रीय गृह सचिव की मंजूरी के बाद लिया गया। पुलिस ने आम जनता और छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी गुमनाम हैंडल या बिना जांची हुई खबर पर भरोसा न करें और न ही उसे आगे शेयर करें।
दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करना सबका अधिकार है, लेकिन अगर कोई कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।