Delhi में पाकिस्तान से चल रहे 480 सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक, युवाओं को गुमराह करने की थी साजिश
Delhi: दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से संचालित हो रहे 480 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया है। ये अकाउंट्स मिलकर झूठ फैला रहे थे और दिल्ली के छात्रों और युवाओं को गुमराह करने की कोशि
Delhi: दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से संचालित हो रहे 480 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया है। ये अकाउंट्स मिलकर झूठ फैला रहे थे और दिल्ली के छात्रों और युवाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे। यह पूरा मामला जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शनों और 20 जुलाई को हुए चलो संसद मार्च के बाद सामने आया है।
दिल्ली पुलिस के उपायुक्त सुमित झा ने 23 और 24 जुलाई को इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये हैंडल एक सोची-समझी रणनीति के तहत दुष्प्रचार अभियान चला रहे थे। पुलिस ने एक वीडियो संदेश जारी कर आम लोगों और छात्रों से अपील की है कि वे केवल सही और जांची हुई जानकारी पर ही भरोसा करें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि किसी भी अनजान अकाउंट, एडिट किए हुए वीडियो या बिना पुष्टि वाली पोस्ट पर विश्वास न करें और न ही ऐसी अफवाहें फैलाएं जिससे असामाजिक तत्वों को मौका मिले।
पुलिस के मुताबिक ये अकाउंट पहले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भी सक्रिय थे, जिनका मकसद लोगों को भड़काना और छात्रों का ध्यान भटकाना था। इस बीच, जंतर-मंतर के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पिछले 48 घंटों में पुलिस ने 200 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है और दो लोगों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।
कानूनी तौर पर पुलिस के पास आईटी अधिनियम की धारा 69A और धारा 79(3)(बी) के तहत ऐसी सामग्री को हटाने या ब्लॉक करने का अधिकार है, जो देश की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा हो। इस पूरे मामले पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा कि सीजेपी प्रदर्शन भारत का आंतरिक मामला है और उन्होंने मानवाधिकारों पर कोई टिप्पणी नहीं की।