Delhi के मोहन गार्डन से युगांडा की महिला गिरफ्तार, 70 लाख रुपये की ड्रग्स बरामद

Delhi: राजधानी दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में पुलिस ने ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने यहाँ से युगांडा की एक 26 साल की महिला को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से भारी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स मिला ह

Delhi: राजधानी दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में पुलिस ने ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने यहाँ से युगांडा की एक 26 साल की महिला को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से भारी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स मिला है। बरामद किए गए इस पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस को इस मामले की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद जाल बिछाकर जैकलीन नामुलोंडो को पकड़ा गया। जैकलीन युगांडा के कंपाला की रहने वाली है। तलाशी के दौरान उसके पास से 117 ग्राम एम्फेटामाइन बरामद हुआ। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि वह दिल्ली के कॉलेज छात्रों और युवाओं को यह नशीला पदार्थ सप्लाई करती थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी महिला जुलाई 2025 में तीन महीने के बिजनेस वीजा पर भारत आई थी। लेकिन वीजा की समय सीमा खत्म होने के बाद भी वह अवैध रूप से देश में रह रही थी। इस मामले में पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वह यह ड्रग्स कहाँ से ला रही थी और इस नेटवर्क में उसके साथ और कौन लोग शामिल हैं। आरोपी का पहले का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।