Delhi में मॉडलिंग और शादी का झांसा देकर 33 लाख की ठगी, मंडोली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Delhi: दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को पकड़ा है जो मॉडलिंग के काम और शादी का लालच देकर महिलाओं से लाखों रुपये ऐंठता था। पुलिस ने 30 साल के कौशिक राज उर्फ अनिकेत सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अलग-अलग महिलाओ

Delhi: दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को पकड़ा है जो मॉडलिंग के काम और शादी का लालच देकर महिलाओं से लाखों रुपये ऐंठता था। पुलिस ने 30 साल के कौशिक राज उर्फ अनिकेत सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अलग-अलग महिलाओं से कुल 33 लाख रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी की थी।

यह पूरा मामला मंडोली पुलिस स्टेशन में 10 जुलाई 2026 को एक महिला की शिकायत के बाद दर्ज हुआ था। पुलिस ने डिजिटल चैट, बैंक ट्रांजेक्शन और बैंक खातों की जांच के बाद आरोपी को दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से मोबाइल फोन और तीन अलग-अलग बैंक खातों की चेक बुक बरामद हुई हैं।

आरोपी ठगी के लिए बहुत ही चालाकी भरा तरीका अपनाता था। वह सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं से दोस्ती करता और खुद को फैशन, विज्ञापन और इवेंट मैनेजमेंट का बड़ा कारोबारी बताता था। वह महंगी गाड़ियों और संपत्तियों का दिखावा करता था ताकि लोग उस पर भरोसा कर सकें। उसने एक नामी मोबाइल कंपनी के साथ नकली मॉडलिंग असाइनमेंट का ऑफर दिया और सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर पैसे लिए। इतना ही नहीं, उसने शादी का वादा कर सगाई, वेन्यू बुकिंग और बुटीक रजिस्ट्रेशन के नाम पर भी मोटी रकम वसूली।

पुलिस जांच में पता चला है कि कौशिक राज एक पुराना अपराधी है। वह पहले भी दिल्ली के दक्षिण जिले में ऑनलाइन कॉन्सर्ट टिकट धोखाधड़ी के मामले में पकड़ा जा चुका है। उसके खिलाफ महाराष्ट्र, नोएडा, गुरुग्राम और पश्चिम बंगाल में भी इसी तरह के कई मामले दर्ज हैं।