Delhi में फर्जी MCD अधिकारी बन गाड़ियां चुरा रहा था शख्स, पुलिस ने आरोपी और कबाड़ी को दबोचा

Delhi: राजधानी दिल्ली में एक शातिर चोर फर्जी MCD अधिकारी बनकर लोगों की दोपहिया गाड़ियां चुरा रहा था। दिल्ली पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 24 साल के अदनान सैफी और उसके साथी अकरम को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी पुरा

Delhi: राजधानी दिल्ली में एक शातिर चोर फर्जी MCD अधिकारी बनकर लोगों की दोपहिया गाड़ियां चुरा रहा था। दिल्ली पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 24 साल के अदनान सैफी और उसके साथी अकरम को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी पुराने वाहनों पर नकली नोटिस चिपकाकर उन्हें गायब कर देता था।

मामले की शुरुआत 20 जून 2026 को हुई जब एक व्यक्ति ने अपना 15 साल पुराना स्कूटर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस, पहाड़गंज पुलिस स्टेशन और संगतराशन चौकी की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने CCTV फुटेज और अन्य सबूतों की मदद से अदनान सैफी को 3 जुलाई 2026 को पकड़ा। बाद में सोमवार को उसके साथी अकरम को भी गिरफ्तार किया गया, जो पेशे से कबाड़ी है और चोरी की गाड़ियां खरीदता था।

जांच में पता चला कि अदनान पहले ‘गो ग्रीन हैंडलर्स’ नाम की एक अधिकृत ELV एजेंसी में काम करता था। उसने वहां के काम करने के तरीके को सीखा और फिर फर्जीवाड़ा शुरू किया। वह MCD करोल बाग जोन के नाम से फर्जी ‘ELV रिमूवल ऑर्डर’ तैयार करता था और उन्हें पुरानी गाड़ियों पर चिपका देता था। इसके बाद वह उन गाड़ियों को उठा ले जाता था। MCD ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया था और आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए गए दस्तावेज पूरी तरह फर्जी थे।

DCP (सेंट्रल) रोहित राजबीर सिंह और एडिशनल DCP प्रशांत चौधरी ने बताया कि इस गिरफ्तारी से तीन चोरी के मामले सुलझ गए हैं, जिनमें से दो पहाड़गंज और एक प्रेम नगर थाने में दर्ज थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक चोरी का स्कूटर, गाड़ियों के कटे हुए हिस्से, पांच फर्जी रिमूवल ऑर्डर और एक खाली ऑर्डर बुक बरामद की है। अदनान ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में करीब 14 और चोरियों में शामिल होने की बात कबूली है। आरोपी अकरम चोरी की गाड़ियों को मिलते ही तुरंत कबाड़ में बदल देता था। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।