Delhi में बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, हत्या के अलग-अलग मामलों में डॉक्टर और अपराधी गिरफ्तार
Delhi: दिल्ली पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में कई बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने नवजात बच्चों की तस्करी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह को पकड़ा है और हत्या के अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन कार्
Delhi: दिल्ली पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में कई बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने नवजात बच्चों की तस्करी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह को पकड़ा है और हत्या के अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन कार्रवाइयों से शहर में अपराधियों के बीच खौफ पैदा हुआ है।
सबसे पहले DCP Central Delhi की टीम ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया जो नवजात बच्चों को तस्करी कर लाखों रुपये में बेचता था। पुलिस ने इस मामले में अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अलग-अलग राज्यों में फैला हुआ था और बच्चों के अवैध कारोबार में शामिल था।
वहीं, उत्तर दिल्ली के बुराड़ी थाने की टीम ने एक खूंखार अपराधी को दबोचा है। इस अपराधी ने एक प्रॉपर्टी डीलर और उसके परिवार के 6 सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। आरोपी पहले जमानत पर बाहर आया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे दोबारा गिरफ्तार किया है।
इसके अलावा, DCP South East Delhi की टीम ने एक और गंभीर मामले को सुलझाया है। पुलिस ने एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है, जिस पर अपनी घरेलू नौकरानी का गला रेत कर उसकी हत्या करने का आरोप है। दिल्ली पुलिस ने इन सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुँचाया है।