Delhi Police का बड़ा एक्शन: 48 लाख ट्रैफिक चालान, नकली दवा सिंडिकेट और बच्चा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश
Delhi: राजधानी दिल्ली में पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने अपराध और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। दिल्ली पुलिस ने एक साथ तीन बड़े मोर्चों पर कार्रवाई की है, जिसमें लाखों चालान काटने से लेकर नकली दवाइयां बेचने
Delhi: राजधानी दिल्ली में पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने अपराध और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। दिल्ली पुलिस ने एक साथ तीन बड़े मोर्चों पर कार्रवाई की है, जिसमें लाखों चालान काटने से लेकर नकली दवाइयां बेचने वाले और नवजात बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोहों को पकड़ा गया है।
ट्रैफिक नियमों को लेकर Delhi Traffic Police काफी सख्त नजर आ रही है। इस साल अब तक 48 लाख से ज्यादा चालान काटे जा चुके हैं। इनमें से 17.21 लाख चालान ऑटोमैटिक कैमरों (RLVD और OSVD) के जरिए जेनरेट हुए हैं। खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ 2,187 FIR भी दर्ज की गई हैं। स्पेशल कमिश्नर मनीष कुमार अग्रवाल ने बताया कि ट्रैफिक को बेहतर बनाने के लिए 8 सिग्नल-फ्री कॉरिडोर बनाए गए हैं और 25 और रास्तों पर ऐसा काम किया जाएगा। साथ ही ‘प्रोजेक्ट संगम’ के जरिए आम लोगों के सुझावों पर भी काम हो रहा है।
स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले एक बड़े नकली दवा सिंडिकेट का भी भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य सरगना मोहम्मद अक्दस सिद्दीकी समेत कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह नामी कंपनियों के नाम पर नकली पैकेजिंग और लेबल लगाकर डायबिटीज, नसों के दर्द और कैल्शियम की कमी जैसी बीमारियों की दवाइयां बना रहा था और उन्हें सस्ते दाम पर थोक विक्रेताओं को बेच रहा था।
एक और गंभीर मामले में नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। अब तक इस केस में 23 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 9 बच्चों को रेस्क्यू किया गया है। यह गिरोह मजबूर माता-पिता से बच्चे लेकर निसंतान जोड़ों को लाखों रुपये में बेचता था और इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र जैसे कागजों में हेरफेर करता था। पुलिस अब इस मामले में हुए पैसों के लेन-देन की जांच कर रही है।