Delhi: राजधानी के पटपड़गंज इलाके में एक दुकान से मोमोज खाने के बाद करीब 12 से 15 लोग बीमार हो गए। बीमार होने वालों में बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें से एक बच्चे की हालत गंभीर होने के कारण उसे Max अस्पताल के ICU में भर्ती कर
Delhi: राजधानी के पटपड़गंज इलाके में एक दुकान से मोमोज खाने के बाद करीब 12 से 15 लोग बीमार हो गए। बीमार होने वालों में बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें से एक बच्चे की हालत गंभीर होने के कारण उसे Max अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद MCD ने दुकान पर छापेमारी कर सख्त कार्रवाई की है।
आनंद फास्ट फूड में क्या मिली कमियां?
MCD के जन स्वास्थ्य विभाग ने जब आचार्य निकेतन स्थित ‘आनंद फास्ट फूड’ की जांच की, तो वहां गंदगी का अंबार मिला। जांच में पता चला कि दुकान में कॉकरोच थे और मोमोज व चटनी पूरी तरह खराब हो चुके थे। कुछ मोमोज तो 20 से 25 दिन पुराने पाए गए, जिन्हें ग्राहकों को परोसा जा रहा था। अधिकारियों ने तुरंत दुकान का लाइसेंस रद्द कर दिया और वहां रखे सभी खाद्य पदार्थों को नष्ट कर दिया।
बीमार लोगों का इलाज और प्रशासन की कार्रवाई
बीमार हुए लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए कुकरेजा अस्पताल ले जाया गया था। गंभीर स्थिति वाले बच्चे को Max अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद निगम पार्षद रेनू चौधरी ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को बुलाया और दुकान को खाली कराया। पुलिस को इस मामले की जानकारी दे दी गई है, हालांकि अभी तक कोई केस दर्ज नहीं हुआ है और दुकान चलाने वाला व्यक्ति मौके से फरार बताया जा रहा है।
दिल्ली की सभी दुकानों की होगी जांच, क्या हैं नए निर्देश?
इस घटना के बाद MCD ने दिल्ली के सभी 12 जोन के डिप्टी हेल्थ ऑफिसर्स (DHOs) को अलर्ट कर दिया है। अब शहर के सभी खाने-पीने के ठेलों और दुकानों का नियमित निरीक्षण होगा। नियमों के उल्लंघन पर निम्नलिखित कार्रवाई की जाएगी:
- लापरवाही मिलने पर तुरंत चालान काटा जाएगा।
- स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस रद्द किया जाएगा।
- नोटिस का 10 दिन में जवाब न देने पर दुकान सील होगी।
- खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर लैब भेजे जाएंगे।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि गर्मियों के मौसम में बाहर का खाना खाते समय सावधानी बरतें।