Delhi: पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में मोमोज खाने के बाद कई लोग बीमार हो गए। आचार्य निकेतन स्थित आनंद फास्ट फूड नामक दुकान से खाना खाने के बाद 10 से 15 से ज्यादा लोग बीमार पड़े, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। एक बच्चे
Delhi: पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में मोमोज खाने के बाद कई लोग बीमार हो गए। आचार्य निकेतन स्थित आनंद फास्ट फूड नामक दुकान से खाना खाने के बाद 10 से 15 से ज्यादा लोग बीमार पड़े, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। एक बच्चे की हालत काफी गंभीर है और उसे Max Hospital के ICU में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।
दुकान में क्या मिली लापरवाही और क्या हुई कार्रवाई
नगर निगम दिल्ली (MCD) ने जब दुकान की जांच की तो वहां साफ-सफाई के मानकों में भारी कमी पाई गई। निगम पार्षद रेनू चौधरी ने बताया कि दुकान में 20-25 दिन पुराने मोमोज और सड़ी हुई चटनी रखी मिली। इस लापरवाही के बाद MCD ने दुकान का लाइसेंस रद्द कर उसे सील कर दिया है और वहां रखे सभी खाद्य पदार्थों को जब्त कर नष्ट कर दिया गया है। जांच में यह भी पता चला कि दुकान में नाबालिग बच्चों से काम कराया जा रहा था, जो श्रम कानूनों का उल्लंघन है।
दुकान संचालक फरार, पुलिस कर रही तलाश
घटना के बाद से दुकान चलाने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गया है। पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है और उसकी तलाश जारी है। हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक केस दर्ज नहीं हुआ है। MCD ने अब पूरी दिल्ली में खाने-पीने की दुकानों के लाइसेंस और उनकी साफ-सफाई की जांच के सख्त आदेश दिए हैं।
सावधानी और नियम
- स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को गर्मियों में बाहर का खाना खाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।
- MCD ने कहा है कि खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाली दुकानों पर भारी चालान काटे जाएंगे।
- लाइसेंस नियमों का पालन न करने वाली दुकानों को तुरंत सील किया जाएगा।