Delhi, Noida समेत कई राज्यों में बारिश का Yellow Alert, उमस के बाद तापमान में आएगी गिरावट

Delhi: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में रविवार को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 19 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, बारिश

Delhi: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में रविवार को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 19 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, बारिश शुरू होने से पहले लोगों को भारी उमस और गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

IMD के मुताबिक, दिल्ली में रविवार को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो कुछ जगहों पर 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। बारिश की संभावना करीब 35% है और अधिकतम तापमान 34°C तक रह सकता है। राहत की बात यह है कि 19 जुलाई के बाद तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

नोएडा के मौसम की बात करें तो यहाँ दिन और रात दोनों समय बादल छाए रहेंगे। AccuWeather के अनुसार, नोएडा में हल्की गरज के साथ बारिश हो सकती है, हालांकि दिन में बारिश की संभावना 10% और रात में 25% है। यहाँ तापमान 28°C से 33°C के बीच रहने का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को उमस भरी गर्मी तब तक झेलनी होगी जब तक बारिश की गतिविधि पूरी तरह शुरू नहीं हो जाती।

मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लिए भी येलो चेतावनी जारी की गई थी। 19 जुलाई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिसकी वजह से 19 और 20 जुलाई को उत्तर-पश्चिमी राज्यों में ज्यादा बारिश देखने को मिल सकती है।