Delhi, Noida समेत NCR में रुक-रुक कर होगी बारिश, Rajasthan के कुछ शहरों में भारी आंधी-तूफान का अलर्ट
Delhi/NCR: दिल्ली और नोएडा समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में 17 जून को मौसम सुहाना रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान रुक-रुक कर बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। IMD ने आने वाले कल के मौसम को ल
Delhi/NCR: दिल्ली और नोएडा समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में 17 जून को मौसम सुहाना रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान रुक-रुक कर बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
IMD ने आने वाले कल के मौसम को लेकर जानकारी साझा की है। दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ हरियाणा और पंजाब में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। वहीं, राजस्थान के कुछ शहरों के लिए चेतावनी जारी की गई है, जहां भारी आंधी-तूफान आने की संभावना है।