Delhi के युवाओं के आइडिया से सुधरेगी शहर की तस्वीर, CM रेखा गुप्ता ने शुरू किया ‘Delhi Next’ प्रोग्राम

Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शहर को आधुनिक बनाने के लिए ‘Delhi Next’ कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसे देश का सबसे बड़ा नागरिक-तकनीक नवाचार प्रोग्राम बताया जा रहा है। इस पहल के जरिए युवाओं को सीधे

Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शहर को आधुनिक बनाने के लिए ‘Delhi Next’ कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसे देश का सबसे बड़ा नागरिक-तकनीक नवाचार प्रोग्राम बताया जा रहा है। इस पहल के जरिए युवाओं को सीधे शासन व्यवस्था से जोड़ा जाएगा ताकि वे अपनी तकनीक और आइडिया से दिल्ली की समस्याओं को हल कर सकें।

‘कोड, क्रिएट एंड चेंज’ के शीर्षक वाले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिल्ली की शहरी चुनौतियों के लिए टेक्नोलॉजी आधारित समाधान ढूंढना है। इसमें जल-जमाव, ट्रैफिक जाम, स्मार्ट पार्किंग, वायु प्रदूषण, कचरा प्रबंधन और इलेक्ट्रिक वाहनों जैसे जरूरी मुद्दों पर काम किया जाएगा। साथ ही डिजिटल शासन और नागरिक शिकायतों को दूर करने के लिए भी नए तरीके खोजे जाएंगे।

यह प्रोग्राम आम हैकाथॉन से अलग है क्योंकि इसमें केवल प्रतियोगिता नहीं कराई जाएगी। टॉप 60 चुने गए समाधानों को सरकारी विभागों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया जाएगा। अगर ये मॉडल सफल रहे, तो इन्हें पूरी सरकारी प्रणाली में शामिल कर लिया जाएगा ताकि आम जनता को इसका सीधा फायदा मिल सके।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि भारत के युवाओं में चुनौतियों को अवसर में बदलने की ताकत है। उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं, बल्कि शासन में भागीदार बनाया जाना चाहिए। इस प्रोग्राम के जरिए दिल्ली को देश की नागरिक-तकनीक राजधानी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

इस पूरी प्रक्रिया में अब तक 2.5 लाख से ज्यादा युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया और 5,000 से अधिक तकनीकी प्रस्ताव मिले। एक विशेषज्ञ समिति ने इन प्रस्तावों की जांच की, जिसके बाद टॉप 60 टीमों ने अपने प्रोटोटाइप का प्रदर्शन मुख्यमंत्री के सामने किया। अब इन टीमों को सरकारी सलाहकारों का समर्थन मिलेगा और उनके समाधानों को लागू करने के लिए एक रोडमैप तैयार किया जाएगा।