Delhi: राजधानी दिल्ली के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए आज कई बड़े प्रोजेक्ट्स की शुरुआत होने जा रही है। विनोद नगर स्थित DTC डिपो में सुबह 11 बजे एक कार्यक्रम होगा, जिसमें नई इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली की सड़कों पर
Delhi: राजधानी दिल्ली के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए आज कई बड़े प्रोजेक्ट्स की शुरुआत होने जा रही है। विनोद नगर स्थित DTC डिपो में सुबह 11 बजे एक कार्यक्रम होगा, जिसमें नई इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली की सड़कों पर उतारी जाएंगी। इसके साथ ही दिल्ली और हरियाणा के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए नई बस सेवा भी शुरू होगी।
आज क्या-क्या होगा लॉन्च
- दिल्ली को नई EV बसें समर्पित की जाएंगी जिससे प्रदूषण कम होगा।
- Delhi-Rohtak इंटरस्टेट बस सेवा की शुरुआत होगी, जिससे हरियाणा जाने वाले यात्रियों को आसानी होगी।
- मदनपुर खादर बस टर्मिनल का उद्घाटन किया जाएगा।
- ईस्ट विनोद नगर डिपो की एडमिन बिल्डिंग भी शुरू होगी।
कहां और कब होगा यह कार्यक्रम
यह पूरा आयोजन आज 17 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे DTC डिपो, विनोद नगर में होगा। रेखा गुप्ता ने इस कार्यक्रम की जानकारी साझा की है। ये सभी प्रोजेक्ट्स दिल्ली के नए इंफ्रास्ट्रक्चर का हिस्सा होंगे, जिन्हें #ViksitDelhi मुहिम के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है।