Delhi में NEET retest की तैयारी, छात्रों को फ्री बस सफर और पेरेंट्स के लिए बनेंगे Cooling Zones
Delhi: राजधानी दिल्ली में 21 जून 2026 को होने वाली NEET-UG की दोबारा परीक्षा के लिए सरकार ने खास इंतजाम किए हैं। गर्मी और भीड़ को देखते हुए दिल्ली सरकार ने छात्रों के लिए मुफ्त यात्रा और उनके माता-पिता के लिए कूलिंग जोन
Delhi: राजधानी दिल्ली में 21 जून 2026 को होने वाली NEET-UG की दोबारा परीक्षा के लिए सरकार ने खास इंतजाम किए हैं। गर्मी और भीड़ को देखते हुए दिल्ली सरकार ने छात्रों के लिए मुफ्त यात्रा और उनके माता-पिता के लिए कूलिंग जोन बनाने का फैसला किया है ताकि परीक्षा के दिन किसी को परेशानी न हो।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि शहर के सभी 97 परीक्षा केंद्रों के बाहर ‘कूलिंग जोन’ बनाए गए हैं। ये जोन मुख्य रूप से उन माता-पिता और परिवार वालों के लिए हैं जो बच्चों के साथ आते हैं। यहाँ बैठने की व्यवस्था, पीने का साफ पानी, ORS, शिकंजी, चाय और फर्स्ट-एड की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री के मुताबिक, जब पेरेंट्स सहज रहेंगे तो छात्रों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
छात्रों की सुविधा के लिए 21 जून को DTC और DIMTS क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड दिखाकर आने-जाने के लिए इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। दिल्ली में कुल 97 सेंटर बनाए गए हैं, जिनमें से 69 सरकारी स्कूल और 28 केंद्रीय विद्यालय हैं।
National Testing Agency (NTA) परीक्षा की पारदर्शिता के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रही है। इसके लिए 2 लाख से ज्यादा कर्मियों को लगाया गया है और देशभर में 20 जून को एक ड्रिल भी की जाएगी। परीक्षा के नए नियमों के तहत प्रशासनिक कामों के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा और सभी उम्मीदवारों को नए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। केंद्रों पर बायोमेट्रिक अटेंडेंस, CCTV और वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था रहेगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहुँचें क्योंकि दोपहर 1:30 बजे के बाद एंट्री बंद हो जाएगी।