Delhi-NCR: दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के बाद अब गर्मी फिर से लौटने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले एक हफ्ते में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। लोगों को
Delhi-NCR: दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के बाद अब गर्मी फिर से लौटने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले एक हफ्ते में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। लोगों को अब तपती धूप और बढ़ते पारे का सामना करना पड़ेगा।
अगले कुछ दिनों में कैसा रहेगा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और 19 अप्रैल तक यह 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 9 अप्रैल को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में यह आंकड़ा लगातार ऊपर जाएगा।
| तारीख |
अनुमानित अधिकतम तापमान |
| 10 अप्रैल |
30°C |
| 11 अप्रैल |
32-33°C |
| 15 अप्रैल |
37-38°C |
| 17 अप्रैल |
39°C |
| 19 अप्रैल |
41°C |
गर्मी बढ़ने की मुख्य वजह क्या है
IMD के अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की वजह से दिल्ली-एनसीआर में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़े थे, जिससे मौसम सुहाना हो गया था। अब यह मौसमी बदलाव खत्म हो रहा है, जिसकी वजह से आसमान साफ होगा और धूप तेज होगी। इसी कारण तापमान में 9 से 10 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
ताजा मौसम अपडेट और अलर्ट
बता दें कि 8 अप्रैल को दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश हुई थी, जिसके लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया था। लेकिन अब बारिश का दौर थम चुका है। आने वाले समय में हवा की गति 20-30 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी और रात के समय आसमान साफ रहने की उम्मीद है।