Delhi: दिल्ली और एनसीआर के लोगों को अब भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, गुरुवार से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। आने वाले कुछ दिनों में धूप तेज होगी और पारा 40 डिग्री के पार
Delhi: दिल्ली और एनसीआर के लोगों को अब भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, गुरुवार से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। आने वाले कुछ दिनों में धूप तेज होगी और पारा 40 डिग्री के पार जा सकता है, जिससे आम जनजीवन पर असर पड़ेगा।
अगले कुछ दिनों में कैसा रहेगा मौसम और तापमान
IMD के अनुसार, 16 अप्रैल से दिल्ली में आसमान साफ या आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आज अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। आने वाले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की और बढ़ोत्तरी हो सकती है। 17 अप्रैल तक पारा 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। गौरतलब है कि 14 अप्रैल को सफदरजंग में 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन था।
क्या दिल्ली में बारिश होगी और क्या Heatwave का खतरा है
बारिश की संभावना को लेकर ताजा अपडेट यह है कि अगले तीन दिनों तक भारी बारिश के आसार नहीं हैं। 16 और 17 अप्रैल को बारिश की संभावना केवल 10 प्रतिशत है। जहाँ तक Heatwave का सवाल है, IMD का कहना है कि अगले सात दिनों तक दिल्ली में हीटवेव जैसी स्थिति नहीं बनेगी, हालांकि तापमान सामान्य से काफी ज्यादा रहेगा। उत्तर-पश्चिम भारत में अगले पांच दिनों तक तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ऊपर रह सकता है।
गर्मी से बचने के लिए क्या करें
बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों के लिए कुछ जरूरी सलाह जारी की गई हैं:
- बाहर निकलते समय सिर को ढक कर रखें और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।
- दिन भर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।
- तेज धूप में सीधे संपर्क में आने से बचें।
- पशुओं के लिए साफ पानी और ठंडी जगह का इंतजाम रखें।