Delhi: दिल्ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं और बिजली कड़कने के साथ हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली और तापमान में 7 से 10 डिग्री की गिरावट आई। हालांकि, यह राहत कम समय के लिए
Delhi: दिल्ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं और बिजली कड़कने के साथ हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली और तापमान में 7 से 10 डिग्री की गिरावट आई। हालांकि, यह राहत कम समय के लिए थी क्योंकि अब मौसम दोबारा गर्म होने वाला है।
शुक्रवार को क्यों हुआ मौसम में बदलाव
IMD के मुताबिक शुक्रवार को शहर के ऊपर तूफान की एक मजबूत पट्टी पश्चिम से पूर्व की ओर बढ़ी, जिससे तेज हवाएं और बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान और पाकिस्तान की तरफ बने चक्रवाती परिसंचरण की वजह से धूल के कण दिल्ली-NCR तक पहुंचे, जिससे आसमान में बादल छा गए। इस खराब मौसम की वजह से Air India और IndiGo जैसी एयरलाइंस की फ्लाइट्स पर भी असर पड़ा।
शनिवार और आने वाले दिनों का हाल क्या रहेगा
शनिवार 18 अप्रैल को आसमान में हल्के बादल रहेंगे। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन ज्यादातर इलाकों में बारिश की संभावना कम है। आने वाले दिनों में तापमान फिर से बढ़ेगा और अधिकतम तापमान 39°C से 42°C के बीच रह सकता है। 20 से 23 अप्रैल तक मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है।
सावधानियां और जरूरी अपडेट
- IMD ने शुक्रवार को पहले ‘Yellow Alert’ और बाद में ‘Orange Alert’ जारी किया था।
- तेज हवाओं की रफ्तार 40-60 किमी प्रति घंटा तक दर्ज की गई।
- बारिश के बाद AQI ‘Moderate’ कैटेगरी में आया, लेकिन जल्द ही यह फिर ‘Poor’ हो सकता है।
- Skymet के महेश पलवट ने बताया कि अगले 2-3 दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में पारा 41-42°C तक जा सकता है।
- विशेषज्ञों ने दोपहर की धूप से बचने और ज्यादा पानी पीने की सलाह दी है।