Delhi-NCR में भारी बारिश के लिए IMD ने जारी किया Yellow Alert, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Delhi: दिल्ली और एनसीआर के लोग पिछले कई दिनों से चिपचिपी गर्मी और उमस से परेशान हैं। अब मौसम विभाग ने 21 जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को इस तपती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के म
Delhi: दिल्ली और एनसीआर के लोग पिछले कई दिनों से चिपचिपी गर्मी और उमस से परेशान हैं। अब मौसम विभाग ने 21 जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को इस तपती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक अब मानसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है।
India Meteorological Department (IMD) ने 21 और 22 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि लोगों को मौसम की स्थिति को देखते हुए जरूरी सावधानी बरतनी चाहिए। अधिकारियों का कहना है कि मानसून की ट्रफ लाइन वापस उत्तरी मैदानों की तरफ खिसक रही है, जिसकी वजह से बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आ रही है। इससे उत्तर भारत और दिल्ली-एनसीआर में बादलों की एक मोटी पट्टी बन गई है।
21 जुलाई को आसमान में बादल छाए रहेंगे और ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना है। दिन के समय बारिश होने के चांस 60-65% और रात में 40-50% तक बताए गए हैं। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो कुछ जगहों पर 50 किलोमीटर तक पहुंच सकती हैं। साथ में बिजली कड़कने और तूफान आने की भी आशंका है।
तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। दिन का तापमान 27°C से 29°C के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि उमस करीब 86% तक रह सकती है।
तेज हवाओं और बारिश की वजह से सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो सकता है और बिजली गुल होने जैसी समस्याएं आ सकती हैं। कमजोर ढांचों को नुकसान पहुंचने का खतरा भी है। इसलिए लोगों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट चेक कर लें और सावधानी बरतें।