Delhi-NCR में भारी बारिश और आंधी के लिए IMD का Yellow Alert, 3 दिन तक बदला रहेगा मौसम
Delhi: राजधानी दिल्ली और NCR के लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं, लेकिन अब मौसम बदलने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार से अगले तीन दिनों के लिए आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में
Delhi: राजधानी दिल्ली और NCR के लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं, लेकिन अब मौसम बदलने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार से अगले तीन दिनों के लिए आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक 29 जून को शाम तक तेज हवाओं और बारिश की संभावना थी, जिसमें हवा की रफ्तार 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। उत्तर भारत के 17 राज्यों में मानसून की दस्तक हो चुकी है, जिसके चलते दिल्ली-एनसीआर सहित कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट है। 1 जुलाई बुधवार को रात में भारी गरज के साथ बारिश होने की 65 से 90 प्रतिशत संभावना जताई गई है।
प्रशासन ने इस स्थिति को देखते हुए दिल्ली पुलिस, यातायात विभाग और नगर निगमों को अलर्ट रहने को कहा है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। आम लोगों को सलाह दी गई है कि वे तेज हवाओं के दौरान सावधानी से गाड़ी चलाएं और बिजली के उपकरणों से दूर रहें।
वहीं निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट का कहना है कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो मानसून 4 जुलाई तक दिल्ली पहुंच सकता है। यह अपने सामान्य समय 27-28 जून से करीब एक हफ्ते की देरी होगी। फिलहाल दिल्ली का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें कमी आने की उम्मीद है।