Delhi NCR : दिल्ली और आसपास के इलाकों में गर्मी ने दस्तक दे दी है। आज आसमान साफ रहेगा और दोपहर के समय तेज धूप निकलेगी, जिससे तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। IMD के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेग
Delhi NCR : दिल्ली और आसपास के इलाकों में गर्मी ने दस्तक दे दी है। आज आसमान साफ रहेगा और दोपहर के समय तेज धूप निकलेगी, जिससे तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। IMD के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी, जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है।
आज मौसम का हाल क्या रहेगा?
आज दिल्ली-NCR में बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिनभर उत्तर-पश्चिम दिशा से 15-20 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो कभी-कभी 30 किलोमीटर तक पहुंच सकती हैं। न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।
आने वाले दिनों में कितनी बढ़ेगी गर्मी?
IMD के अधिकारियों ने बताया है कि अगले सात दिनों में अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के खत्म होने की वजह से गर्मी तेजी से बढ़ रही है।
- 15 अप्रैल तक तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।
- 17 अप्रैल तक पारा 41 डिग्री तक जा सकता है।
- हवा की रफ्तार और धूप के कारण उमस बढ़ सकती है।
हवा की क्वालिटी और अन्य अपडेट
दिल्ली की हवा की स्थिति फिलहाल मध्यम श्रेणी में है। 12 अप्रैल को AQI 163 दर्ज किया गया था, जो 15 अप्रैल तक इसी स्तर पर रहने की उम्मीद है। इसके बाद हवा की क्वालिटी मध्यम से खराब के बीच रह सकती है। साथ ही IMD आज दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 के लॉन्ग रेंज फोरकास्ट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगा।