Delhi-NCR में फिर होगी बारिश, IMD ने जताया हल्का पूर्वानुमान; जानिए अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम
Delhi: दिल्ली और एनसीआर के लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों में राजधानी में एक बार फिर बारिश दस्तक दे सकती है, हालांकि इस बार बारिश की तीव्रता कम रहने की उम्मीद है
Delhi: दिल्ली और एनसीआर के लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों में राजधानी में एक बार फिर बारिश दस्तक दे सकती है, हालांकि इस बार बारिश की तीव्रता कम रहने की उम्मीद है।
शनिवार 11 जुलाई को दिल्ली-NCR में बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम के समय हल्की बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए कोई खास अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन शाम तक हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। वहीं रविवार 12 जुलाई को दिन में धूप खिली रहेगी और रात में आसमान साफ रहने का अनुमान है, हालांकि बारिश की 25 प्रतिशत संभावना बनी हुई है।
IMD के अनुसार देश के कई हिस्सों समेत उत्तर भारत और दिल्ली में व्यापक बारिश का अनुमान है। सोमवार 13 जुलाई को दिन में धूप रहेगी और रात में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। आने वाले पूरे हफ्ते में दिल्ली में भारी बारिश की संभावना कम है, लेकिन जुलाई महीने के अंत तक रुक-रुक कर बौछारें पड़ सकती हैं।
ताजा आंकड़ों की बात करें तो 11 जुलाई को सफदरजंग स्टेशन पर न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 91 रहा, जिसे ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रखा गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून ट्रफ फिलहाल श्रीगंगानगर, रोहतक और शाहजहाँपुर जैसे इलाकों से होकर गुजर रही है, जिसकी वजह से मौसम में यह बदलाव दिख रहा है।
भारी बारिश वाले इलाकों के लिए प्रशासन ने सावधानी बरतने की सलाह दी है ताकि जलभराव और कम दृश्यता जैसी समस्याओं से बचा जा सके।