Delhi-NCR में अगले एक हफ्ते तक सुहावना मौसम, IMD ने जताई हल्की बारिश और तापमान में गिरावट की उम्मीद
Delhi: दिल्ली और एनसीआर के लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले एक हफ्ते तक मौसम सुहावना रहने का अनुमान जताया है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से छुटकारा मिलेगा
Delhi: दिल्ली और एनसीआर के लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले एक हफ्ते तक मौसम सुहावना रहने का अनुमान जताया है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से छुटकारा मिलेगा।
IMD के मुताबिक, 24 जुलाई को कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है और दोपहर से शाम के बीच 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री के आसपास रहेगा। हालांकि, 60 से 80 प्रतिशत नमी के कारण उमस महसूस हो सकती है।
25 और 26 जुलाई को भी बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम के समय हल्की बारिश की संभावना है। रविवार को कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा होने का खतरा है। 27 जुलाई को दिनभर हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है, जबकि 28 जुलाई तक मानसून की स्थिति बनी रहेगी और छिटपुट बारिश होती रहेगी।
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपने साथ छाता रखें और बारिश के दौरान ट्रैफिक जाम जैसी दिक्कतों के लिए तैयार रहें। विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि भारी बारिश की स्थिति में ऑरेंज और रेड अलर्ट जैसे चेतावनी संकेतों पर ध्यान देना जरूरी है, खासकर शहरी और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए।