Delhi, Noida, Gurugram समेत NCR में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने बताया कब तक बरसेंगे बादल
Delhi: दिल्ली और आसपास के इलाकों में मानसून की पहली बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से तो राहत दी है, लेकिन अब भारी बारिश की चेतावनी ने चिंता बढ़ा दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्स
Delhi: दिल्ली और आसपास के इलाकों में मानसून की पहली बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से तो राहत दी है, लेकिन अब भारी बारिश की चेतावनी ने चिंता बढ़ा दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश की रफ्तार और तेज होगी, जिससे सड़कों पर जलभराव जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
मौसम विभाग ने बताया कि 2 जुलाई 2026 को दक्षिण-पश्चिम मानसून आधिकारिक तौर पर दिल्ली पहुंच गया था। अब 6 जुलाई से 9 जुलाई के बीच बारिश की गतिविधियों में काफी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। खासकर 6 जुलाई से 8 जुलाई के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान न केवल बारिश होगी, बल्कि 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी, जिनकी गति कुछ जगहों पर 50-60 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है।
ताजा अपडेट की बात करें तो 4 जुलाई को दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया था। 5 जुलाई को भी दोपहर और शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। इस दिन अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। IMD के अधिकारियों का कहना है कि मानसून की सक्रियता के कारण दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ उत्तर-पश्चिमी भारत के अन्य पड़ोसी राज्यों में भी बारिश बढ़ेगी।