Delhi-NCR में बारिश से गर्मी से मिली राहत, AQI गिरकर 59 पहुंचा, IMD ने जारी किया Yellow Alert
Delhi: दिल्ली-एनसीआर में मानसून की पहली बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई है। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है और शहर की हवा भी काफी साफ हुई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI गिरकर 59 पर पहुंच गया
Delhi: दिल्ली-एनसीआर में मानसून की पहली बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई है। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है और शहर की हवा भी काफी साफ हुई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI गिरकर 59 पर पहुंच गया है, जो इस साल का अब तक का सबसे अच्छा स्तर है।
India Meteorological Department (IMD) ने दिल्ली के लिए ‘Yellow Alert’ जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को भी कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है और बादल छाए रहेंगे। सुबह और दोपहर के समय हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है, जो कुछ जगहों पर 50 किलोमीटर तक जा सकती है।
वहीं हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए IMD ने ‘Orange Alert’ जारी किया था। बुधवार को इन इलाकों में भारी बारिश हुई, जिसकी वजह से गुरुग्राम में कई जगहों पर पानी भर गया और ट्रैफिक की समस्या देखी गई। बुधवार को दिल्ली के सफदरजंग इलाके में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.8 डिग्री कम था।
हवा की क्वालिटी में सुधार की बात करें तो Central Pollution Control Board (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार शाम 4 बजे AQI 59 दर्ज किया गया, जो ‘Satisfactory’ श्रेणी में आता है। इससे पहले मंगलवार को यह 110 के आसपास था। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार और शनिवार को बारिश की तीव्रता कम होगी और ‘Green Alert’ लागू हो सकता है, हालांकि बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी।