Delhi-NCR में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया Orange Alert, जानिए कब तक रहेगा मौसम ऐसा

Delhi: दिल्ली और एनसीआर के लोग इन दिनों बारिश से भीग रहे हैं। शुक्रवार को भी शहर में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए “ऑरेंज अलर्ट” जारी किया है, ज

Delhi: दिल्ली और एनसीआर के लोग इन दिनों बारिश से भीग रहे हैं। शुक्रवार को भी शहर में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए “ऑरेंज अलर्ट” जारी किया है, जिसका मतलब है कि आने वाले समय में भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

बीते 24 घंटों की बात करें तो सफदरजंग में 33.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसी तरह लोधी रोड में 33.7 मिमी और रिज इलाके में 25.9 मिमी बारिश हुई है। हालांकि, शुक्रवार दोपहर और शाम से बारिश की तीव्रता कम होने की उम्मीद है। बारिश की वजह से दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद जैसे इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ गई है और लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश का यह दौर 11 जुलाई तक जारी रह सकता है। 11 जुलाई के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी, लेकिन 11 से 15 जुलाई के बीच रुक-रुक कर हल्की बारिश हो सकती है। 12 और 13 जुलाई को बारिश कम होने की संभावना है, लेकिन कुछ हिस्सों में बौछारें पड़ सकती हैं। रविवार (12 जुलाई) से धूप खिलेगी और मौसम गर्म होगा, लेकिन फिर से अगले बुधवार (15 जुलाई) से बादल छाएंगे और मध्यम बारिश हो सकती है।

एक अच्छी खबर यह है कि लगातार हो रही बारिश से दिल्ली की हवा की गुणवत्ता (Air Quality) में काफी सुधार हुआ है। वहीं, सोशल मीडिया पर स्कूलों और दफ्तरों की छुट्टी को लेकर कई तरह की बातें चल रही हैं, लेकिन प्रशासन की तरफ से ऐसी कोई आधिकारिक छुट्टी घोषित नहीं की गई है। IMD ने हरियाणा और चंडीगढ़ में भी व्यापक बारिश की भविष्यवाणी की है, जबकि 10 और 13 जुलाई को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।