Delhi-NCR समेत 4 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने 9 जुलाई तक जताई चेतावनी

Delhi: दिल्ली-NCR के लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है क्योंकि मौसम विभाग ने 9 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक मानसून अब पूरी तरह सक्रिय है, जिससे आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और र

Delhi: दिल्ली-NCR के लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है क्योंकि मौसम विभाग ने 9 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक मानसून अब पूरी तरह सक्रिय है, जिससे आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होगी। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने बताया है कि 6 जुलाई से बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है। हवा की रफ्तार 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को बिजली कड़कने और तेज हवाओं के प्रति सावधान रहने को कहा है।

भारी बारिश की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की समस्या पहले ही शुरू हो गई है। द्वारका एक्सप्रेसवे के अंडरपास को पानी भरने के कारण बंद करना पड़ा था। इसके अलावा तुगलकाबाद, पुल प्रह्लादपुर, मिंटो ब्रिज और ओखला औद्योगिक क्षेत्र जैसे निचले इलाकों में भी काफी पानी जमा हुआ है, जिससे ट्रैफिक में परेशानी हो सकती है।

यह असर सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद सहित पूरे NCR क्षेत्र में दिखेगा। IMD ने 6 से 8 जुलाई के बीच हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में व्यापक बारिश की भविष्यवाणी की है, जबकि पूर्वी राजस्थान में 5 से 9 जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।