Delhi-NCR में अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार, IMD ने जारी किया Yellow Alert
Delhi-NCR: दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहने वालों के लिए मौसम विभाग ने जरूरी चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक अगले पांच दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश हो सकती है। 26 जुलाई से शुरू होने वाले इस दौर में शुरुआत
Delhi-NCR: दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहने वालों के लिए मौसम विभाग ने जरूरी चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक अगले पांच दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश हो सकती है। 26 जुलाई से शुरू होने वाले इस दौर में शुरुआत में हल्की बारिश होगी, लेकिन हफ्ते के बीच में बारिश की रफ्तार बढ़ सकती है।
मौसम विभाग ने 26 जुलाई से 30 जुलाई तक का पूर्वानुमान जारी किया है। 26 और 27 जुलाई को रविवार और सोमवार को बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि, 28 और 29 जुलाई यानी मंगलवार और बुधवार को बारिश तेज हो सकती है। खास तौर पर नोएडा के लिए Yellow Alert जारी किया गया है, जहां भारी बारिश के साथ बिजली कड़कने और तूफान आने की आशंका है। 30 जुलाई को आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होगी।
IMD ने बताया कि अगले पांच दिनों तक दिल्ली-एनसीआर के मौसम में उमस बनी रहेगी। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मानसून ट्रफ की वजह से देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। 26 जुलाई को दिल्ली और गाजियाबाद में बादल छाए रहेंगे, जबकि 27 जुलाई से नोएडा और गुरुग्राम में बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी। शुक्रवार और शनिवार रात को दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई थी, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली थी। विभाग ने लोगों को भारी बारिश और बिजली कड़कने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।