Delhi-NCR में उमस भरी गर्मी के बीच IMD का Yellow Alert, अगले 2 दिन हल्की बारिश का अनुमान

Delhi: दिल्ली और NCR के लोग इन दिनों भीषण गर्मी और उमस से परेशान हैं। मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार, 18 जुलाई और रविवार, 19 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शहर के कई हिस्सों में उमस बनी रहेगी, हालांकि शनिवार को तेज हव

Delhi: दिल्ली और NCR के लोग इन दिनों भीषण गर्मी और उमस से परेशान हैं। मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार, 18 जुलाई और रविवार, 19 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शहर के कई हिस्सों में उमस बनी रहेगी, हालांकि शनिवार को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह या दोपहर के समय कुछ जगहों पर हल्की बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो तूफान के समय 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन पर शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री ज्यादा है। दिन का अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

आम लोगों के लिए राहत की बात यह है कि अगले हफ्ते की शुरुआत से मौसम में सुधार होगा। रविवार के बाद तापमान में 4 से 6 डिग्री की गिरावट आ सकती है और बारिश भी बढ़ेगी। हालांकि, फिलहाल केवल छिटपुट बारिश से गर्मी और उमस से पूरी तरह राहत मिलने की उम्मीद कम है।

IMD ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। गरज-चमक और तेज हवाओं के दौरान खुले मैदानों में खड़े होने से बचें। साथ ही, बिजली के खंभों और पेड़ों के नीचे शरण न लें। शनिवार सुबह 9 बजे दिल्ली की हवा की गुणवत्ता (AQI) 173 दर्ज की गई, जो मध्यम श्रेणी में आती है।