Delhi-NCR समेत हरियाणा में भारी बारिश का Yellow Alert, तापमान में 6 डिग्री की गिरावट से मिली उमस से राहत
Delhi: दिल्ली और आसपास के इलाकों में 21 जुलाई की रात से हो रही झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद
Delhi: दिल्ली और आसपास के इलाकों में 21 जुलाई की रात से हो रही झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक क्षेत्र में व्यापक बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है।
बारिश के कारण तापमान में काफी कमी आई है। सफदरजंग वेदर स्टेशन ने सोमवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो पिछले दिन के मुकाबले 6.7 डिग्री सेल्सियस कम था। IMD का कहना है कि मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति में लौटने की वजह से उत्तरी मैदानी इलाकों में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। इससे आने वाले दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है।
मौसम विभाग ने 21 जुलाई को दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान लगाया है। इस दौरान 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पांच दिवसीय पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली और NCR के सभी प्रमुख शहरों में 24 जुलाई तक बादल छाए रहेंगे।
प्रशासन ने लोगों को जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे घर से निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें और भारी बारिश या बिजली कड़कने के दौरान सावधानी बरतें।