Delhi, Noida, Gurugram समेत NCR में भारी बारिश का Yellow Alert, 85 kmph की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
Delhi: दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। 28 और 29 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है, जिससे भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। IMD ने इस दौरान
Delhi: दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। 28 और 29 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है, जिससे भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। IMD ने इस दौरान अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधान रहने को कहा है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक 28 जुलाई को दिल्ली में भारी बारिश और तूफान आने की आशंका है। इस दिन हवाओं की रफ्तार 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में भी भारी बारिश के साथ बिजली कड़कने का अनुमान जताया गया है। केवल दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, बल्कि देश के करीब 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है, जहां कुछ जगहों पर 85 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और ओले भी गिर सकते हैं।
इस मौसम का सीधा असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ेगा। भारी बारिश की वजह से निचले इलाकों में पानी भर सकता है और मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्या हो सकती है, जिससे ऑफिस या बाजार जाने वालों को परेशानी होगी। बारिश के कारण विजिबिलिटी यानी दृश्यता भी कम हो सकती है। हालांकि, इस बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। 28 जुलाई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।