Delhi-NCR में भारी बारिश का Red Alert, ट्रैफिक जाम से बचने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह

Delhi: दिल्ली और एनसीआर के लोगों के लिए अगले कुछ घंटे मुश्किल भरे हो सकते हैं। मौसम विभाग (IMD) ने तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भरने और अंडरपास बंद होने की आ

Delhi: दिल्ली और एनसीआर के लोगों के लिए अगले कुछ घंटे मुश्किल भरे हो सकते हैं। मौसम विभाग (IMD) ने तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भरने और अंडरपास बंद होने की आशंका है, जिससे शहर में भयंकर ट्रैफिक जाम लग सकता है।

मौसम विभाग ने उत्तर दिल्ली के कुछ हिस्सों के लिए Red Alert जारी किया है, जहां भारी बारिश के साथ 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बाकी दिल्ली के लिए Orange Alert जारी किया गया है, जिसमें 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और मध्यम बारिश की संभावना है। यह बारिश हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में भी 9 जुलाई तक जारी रह सकती है।

ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए दफ्तर से घर लौटने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे कार या बाइक के बजाय Metro का इस्तेमाल करें। जाम से बचने के लिए आईटीओ (ITO) के बजाय बारापुला फ्लाईओवर और डीएनडी (DND) के बजाय अक्षरधाम रूट का इस्तेमाल करने को कहा गया है।

इसके अलावा, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में भट्टी माइन्स के पास एक धार्मिक आयोजन के कारण विशेष एडवाइजरी जारी की है। लोगों को छत्तरपुर रोड, भट्टी माइन्स रोड और गाजीपुर पुलिस पोस्ट इलाके से बचने की सलाह दी गई है। छत्तरपुर रोड से गुरुग्राम रोड टी-पॉइंट के बीच भारी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई है।