Delhi-NCR में भारी बारिश के बाद IMD का Red Alert, जलभराव और ट्रैफिक जाम की आशंका
Delhi: राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में मंगलवार सुबह से ही बहुत तेज़ बारिश हो रही है। इस भारी बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से तो राहत दी है, लेकिन अब मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। प्रशास
Delhi: राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में मंगलवार सुबह से ही बहुत तेज़ बारिश हो रही है। इस भारी बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से तो राहत दी है, लेकिन अब मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। प्रशासन ने लोगों को सावधान रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण बंगाल में चक्रवाती सिस्टम और मानसून ट्रफ की वजह से बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं। मंगलवार को दिल्ली के लिए रेड अलर्ट और कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि 28 जुलाई से 2 अगस्त तक दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। बुधवार 29 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है।
भारी बारिश की वजह से दिल्ली के निचले इलाकों में पानी भरने और ट्रैफिक जाम लगने की पूरी आशंका है। अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक की स्थिति जांच लें और जलभराव वाली सड़कों पर जाने से बचें। वहीं, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने यात्रियों को सूचित किया है कि फ्लाइट्स का संचालन सामान्य है, लेकिन लोग अपनी एयरलाइंस से ताजा अपडेट लेते रहें।
तापमान की बात करें तो बारिश के कारण मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जिससे तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में भी भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है। समुद्र में ऊंची लहरों के कारण मछुआरों को पानी में न जाने की सलाह दी गई है।